अनंत कालसर्प दोष क्या है?

क्यों है अनंत कालसर्प दोष सबसे खतरनाक? जाने लक्षण और प्रभाव

अनंत कालसर्प दोष कोई अभिशाप नहीं, बल्कि जीवन की एक ज्योतिषीय स्थिति है जिसे उपायों से शांत किया जा सकता है। अनंत कालसर्प दोष व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की रुकावटें लाता है, लेकिन वैदिक विधि से उज्जैन जैसे पवित्र स्थल पर पूजा की जाए तो इसका प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो सकता है। विश्वास, विधि और विद्वान पंडित इस दोष से मुक्ति के सबसे प्रभावी उपाय हैं।

अनंत कालसर्प दोष क्या है? जाने इस दोष की गंभीरता

अनंत कालसर्प दोष

कालसर्प दोष हिंदू ज्योतिष में एक विशेष योग है, जहां सभी ग्रह राहु और केतु के बीच फंस जाते हैं। काल का अर्थ समय या मृत्यु से है, जबकि सर्प सांप को दर्शाता है – यह दोष व्यक्ति के जीवन को सर्प की तरह बंधन में बांध देता है। अनंत कालसर्प दोष तब बनता है जब राहु लग्न (पहले भाव) में और केतु सातवें भाव में स्थित होता है, तथा बाकी ग्रह इन दोनों के बीच आ जाते हैं।

यह योग अनंत नाम से जाना जाता है क्योंकि यह जीवन की अनंत चुनौतियां पैदा कर सकता है, लेकिन आधुनिक ज्योतिष में इसे हमेशा नकारात्मक नहीं माना जाता। यदि अन्य ग्रह मजबूत हों, तो यह योग साहस और नेतृत्व क्षमता भी प्रदान करता है।

कुंडली में अनंत कालसर्प दोष कैसे बनता है? कैसे पता करें

अनंत कालसर्प योग की पहचान कुंडली के चार्ट से होती है। मुख्य रूप से:

  • राहु की स्थिति: लग्न भाव (1) में।
  • केतु की स्थिति: साझेदारी और विवाह के भाव (7) में।
  • अन्य ग्रह: सभी ग्रह राहु से केतु की ओर एक तरफ होते हैं, बिना किसी ग्रह के बाहर।

अनंत कालसर्प दोष क्यो है सबसे खतरनाक? इसके लक्षण क्या है?

यह दोष व्यक्ति के जीवन पर बहुत गंभीर और नाकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके मुख्य लक्षण और प्रभाव निम्न हैं:

वैवाहिक और पारिवारिक जीवन पर प्रभाव

इस दोष के कारण विवाह में देरी या असफलता, जीवनसाथी से कलह जैसे प्रभाव देखने को मिल सकते है। पारिवारिक मामलो में पार्टनरशिप बिजनेस में धोखा, मित्रों से विश्वासघात आदि बना रहता है।

आर्थिक और करियर संबंधी प्रभाव

व्यक्ति को बहुत मेहनत करने के बाद भी उसका फल न मिलना, व्यापार में हानि होना इस दोष के लक्षण हो सकते है। अचानक घटनाएं, जैसे नौकरी छूटना या निवेश में नुकसान आदि।

स्वास्थ्य और मानसिक प्रभाव

कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति के जीवन में मानसिक तनाव, चिंता, डिप्रेशन बना रहता है और शारीरिक समस्याएं जैसे सिरदर्द, पेट संबंधी रोग आदि का सामना करना पड़ता है।

अनंत कालसर्प दोष के प्रभावी उपाय कौन-कौन से है?

अनंत कालसर्प दोष का निवारण संभव है। यहां कुछ उपाय दिए गए हैं, जो निम्नलिखित है:

  1. महामृत्युंजय मंत्र जाप: रोज 108 बार “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥” जपें। यह स्वास्थ्य और मानसिक शांति देता है।
  2. पंचाक्षरी मंत्र: “ॐ नमः शिवाय” का जाप 1 लाख बार करे। शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कराएं।
  3. व्रत और दान: नाग पंचमी पर व्रत रखें। चांदी का नाग-नागिन जोड़ा दान करें।
  4. पीपल पूजा: शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें, घी का दीपक जलाएं।
  5. नाग देवता आराधना: घर में नाग मूर्ति स्थापित करें, दूध चढ़ाएं।
  6. 43 दिनों का टोटका: 43 दिन तक गुड़ और चने की दाल कुत्ते को खिलाएं।
  7. रत्न धारण: ज्योतिषी सलाह पर मोती या मूंगा पहनें।

कालसर्प दोष निवारण पूजा उज्जैन में कराएं?

उज्जैन को कालसर्प दोष पूजा के लिए सबसे शुभ स्थान माना गया है। यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, क्षिप्रा घाट और काल भैरव जैसे शक्तिशाली देव स्थल स्थित हैं। यहां वैदिक परंपरा से पंडितों द्वारा की गई पूजा से ग्रहों की नकारात्मकता समाप्त होकर शुभ फल मिलने लगते हैं।

कालसर्प दोष के निवारण के लिए उज्जैन मे कालसर्प दोष पूजा कराना सबसे सशक्त उपाय है। यह पूजा भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए की जाती है। इसमें रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और राहु-केतु शांति हवन किया जाता है। कालसर्प पूजा उज्जैन में विशेष रूप से प्रभावी मानी जाती है, क्योंकि यहां भगवान शिव स्वयं नागों के अधिपति माने जाते हैं।

अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है, तो उज्जैन के अनुभवी पंडितों से वैदिक विधि द्वारा कालसर्प दोष पूजा कराएं। पूरी प्रक्रिया भगवान शिव की आराधना और राहु-केतु शांति के साथ सम्पन्न की जाती है जिससे आपके जीवन में शांति और सफलता आ सके।

उज्जैन में अनंत कसलार्प दोष पूजा में कितना खर्च आता है?

अनंत कालसर्प दोष पूजा उज्जैन में करने पर पूजा खर्च ₹2,100-5,100 तक हो सकता है जो की पूजा के प्रकार, विधि, स्थान और पंडित की दक्षिणा पर निर्भर करता है। यह पूजा खर्च अनुमानित है पूजा खर्च की सही जानकारी के लिए आज ही उज्जैन के योग्य पंडित जी से अपनी कुंडली की जांच कराएं। पंडित जी कुंडली की बिल्कुल निशुल्क जांच करते है।

अनंत कालसर्प दोष पूजा का शुभ समय

यह पूजा सोमवार, नाग पंचमी, महाशिवरात्रि, या श्रावण मास में करना अत्यंत शुभ होता है। इन दिनों में भगवान शिव की कृपा सबसे अधिक मानी जाती है। अधिक जानकारी के लिए पंडित जी से संपर्क करें पंडित जी कुंडली अनुसार शुभ मुहूर्त का चयन करते है।

उज्जैन में अनंत कालसर्प दोष पूजा की बुकिंग कैसे करें?

कालसर्प दोष बहुत ही प्रभावी और और खतरनाक सिद्ध हो सकता है इसके दुष्प्रभावो से बचने के लिए एकमात्र रामबाण उपाय है उज्जैन में कालसर्प दोष निवारण पूजा। यह पूजा उज्जैन में अनुभवी पंडितो द्वारा पूरी विधि से सम्पन्न की जाती है पूजा बुकिंग की जानकारी के लिए आज ही नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *