गुरु चांडाल दोष पूजा कहां होती है और इसमे कितना खर्च आता है?
गुरु चांडाल योग जीवन में कई तरह की बाधाएँ लाता है जैसे:- शिक्षा, विवाह, करियर और पारिवारिक सुख में रुकावटें आने लगती हैं। इस दोष की शांति के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसे गुरु चांडाल दोष पूजा कहा जाता है। यह पूजा विशेष रूप से उज्जैन, त्र्यंबकेश्वर और काशी में करायी जाती है और इसका पूजा-खर्च भिन्न स्थानो के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
उज्जैन में गुरु चांडाल दोष पूजा कराना सबसे शुभ और प्रभावी माना जाता है। यहाँ महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की कृपा और विद्वान पंडितों की विधिपूर्वक पूजा से साधक को शीघ्र फल प्राप्त होता है। यदि आपकी कुंडली में गुरु चांडाल दोष है, तो उज्जैन में इस पूजा का आयोजन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
गुरु चांडाल दोष पूजा कहां होती है? जाने प्रमुख स्थान
गुरु चंडाल दोष पूजा कहां होती है? ये सवाल सभी भक्तो के मन में आता है, यह पूजा ऐसे विशेष स्थानो पर होती है जहां शिव की कृपा ग्रहों को नियंत्रित करती है। यहां प्रमुख स्थान हैं, जहां पूजा की ऊर्जा सबसे प्रबल मानी जाती है:
1. उज्जैन – गुरु चांडाल दोष पूजा उज्जैन
उज्जैन को ज्योतिष और पूजा-पाठ का केंद्र माना जाता है। यहाँ महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की उपस्थिति में की गई पूजा का प्रभाव कई गुना अधिक होता है। गुरु चांडाल दोष निवारण पूजा के लिए अधिकतर श्रद्धालु उज्जैन आते हैं क्योंकि उज्जैन में की गई पूजा से दोष निवारण होता है और भक्तो की सभी समस्याओं का समाधान मिल जाता है। यहाँ कई अनुभवी और श्रेष्ठ पंडित है जो पूजा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराते है।
गुरु चांडाल दोष पूजा उज्जैन में कैसे होती है?
- संकल्प और पूजा की तैयारी – व्यक्ति का नाम, गोत्र और कुंडली देखकर संकल्प लिया जाता है।
- गणेश पूजन और कलश स्थापना – सभी पूजाओं की तरह प्रथम पूजन गणपति जी का होता है।
- गुरु ग्रह का विशेष जाप – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का उच्चारण और गुरु ग्रह की शांति की जाती है।
- राहु-केतु शांति हवन – राहु-केतु से संबंधित वैदिक मंत्रों के साथ हवन कराया जाता है।
- रुद्राभिषेक और हवन – भगवान महाकाल को जल, दूध, शहद और पंचामृत से अभिषेक किया जाता है।
- पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण – पूजा का समापन पूर्णाहुति और भक्तों को प्रसाद देकर किया जाता है।
पूजा की पूरी विधि में लगभग 2 से 4 घंटे का समय लग सकता है।
उज्जैन में गुरु चांडाल दोष पूजा क्यों है विशेष?
- उज्जैन ज्योतिष और खगोल का प्रमुख केंद्र है।
- यहाँ महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर पूजा करने से फल जल्दी मिलता है।
- अनुभवी और विद्वान पंडित विशेष विधि से यह पूजा कराते हैं।
- दोष निवारण के साथ-साथ दीर्घकालीन सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है।
2. त्र्यंबकेश्वर, नासिक में
महाराष्ट्र का त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग भी ग्रह दोष शांति पूजाओं के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ पर गुरु चांडाल दोष की शांति विशेष विधि से कराई जाती है।
3. काशी (वाराणसी) में
भगवान शिव की नगरी काशी भी गुरु चांडाल दोष की शांति के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ अनुभवी पंडित वैदिक मंत्रों द्वारा दोष निवारण करते हैं।
गुरु चांडाल दोष पूजा में कितना खर्च आता है?
गुरु चांडाल दोष पूजा का खर्च पंडित जी की विधि, मंत्र जाप की संख्या और सामग्रियों पर निर्भर करता है। यदि आप यह पूजा उज्जैन में कराते है तो इसका पूजा खर्च ₹2,100 से ₹5,100 तक हो सकता है। यह पूजा का अनुमानित खर्च है सही खर्च जानने के लिए पंडित जी से संपर्क करें। पूजा का खर्च निम्नानुसार है:
खर्च को प्रभावित करने वाले कारक
- पंडित जी का अनुभव और प्रसिद्धि
- पूजा सामग्री की गुणवत्ता
- स्थान का चयन (मंदिर/घर)
- अनुष्ठान की अवधि और विधि
1. सामान्य गुरु चांडाल दोष पूजा
यह पूजा सामान्य दोष निवारण में सम्पन्न करायी जाती है इस पूजा का पूजा-खर्च सीमित रहता है। यह पूजा ₹2,100 या इससे अधिक में हो सकती है।
- अवधि: लगभग 2 से 3 घंटे
- खर्च: ₹2,100 या इससे अधिक
2. विस्तृत गुरु चांडाल दोष शांति पूजा (संपूर्ण अनुष्ठान सहित)
यह विशेष अनुष्ठान उज्जैन के अनुभवी और श्रेष्ठ पंडितो द्वारा कराया जाता है जिसमे विशेष पूजा- हवन आदि सम्पन्न कराएं जाते है।
- अवधि: लगभग 3 से 4 घंटे
- खर्च: ₹3,500 तक
3. विशेष वैदिक पंडितों द्वारा गुरु चांडाल दोष पूजा
- इसमें रुद्राभिषेक, हवन और गुरु-राहु के विशेष मंत्र का जाप कराया जाता है। जिसमें 1 से अधिक पंडित पूजा में शामिल हो सकते है और पूजा खर्च अधिक हो सकता है।
- अवधि: (6 से 8 घंटे तक)
- खर्च: ₹5,000 या इससे अधिक
गुरु चांडाल दोष पूजा के लाभ कौन-कौन से है?
- विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।
- शिक्षा और करियर में सफलता मिलती है।
- जीवन में स्थिरता और आर्थिक उन्नति होती है।
- पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव कम होता है।
- गुरु और राहु-केतु की शांति से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
उज्जैन में गुरु चांडाल दोष पूजा की बुकिंग कैसे कराएं?
गुरु चांडाल दोष हो या अन्य दोष निवारण पूजा उज्जैन सभी पूजाओ के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान माना गया है। यहाँ के अनुभवी पंडित कांता शर्मा जी विभिन्न प्रकार की सफल दोष निवारण पूजाओ के लिए प्रसिद्ध है जैसे- कालसर्प दोष पूजा, मंगल दोष पूजा। तो आज ही अपनी पूजा नीचे दिये गए नंबर पर बुक करे और सभी समस्याओं से छुटकारा पाएँ।